फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to project manager on delay in lift work of Expo Mart

Bhadohi News: एक्सपो मार्ट के लिफ्ट कार्य में देरी पर प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस

Tue, 01 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Notice to project manager on delay in lift work of Expo Mart
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के दिल्ली से आए पदाधिकारियों से वार्ता की। एक्सपो मार्ट के कुशल संचालन पर जोर दिया। लिफ्ट के कार्य में देरी होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

डीएम ने सीईपीसी के चेयरमैन कुलदीप राज वाट्टल, सचिव स्मृता नागरकोटि, आशिक अहमद समेत अन्य उद्यमियों से वार्ता की। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को हर हाल में 31 जुलाई तक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रुख अपनाने को कहा। 546 ग्राम पंचायतों में जून 2025 तक 400 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी है। नवंबर 2025 तक जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए डीएम ने उद्यमियों, निर्यातकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों से मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशक महफूज अहमद मर्यादपट्टी, जावेद अहमद पीरखानपुर के भूमि पैमाईश की समस्या का निस्तारण के लिए एसडीएम भदोही को निर्देश दिया। खमरिया में सड़क की मरम्मत, भदोही के सिसिल लाइंस में जलजमाव के निस्तारण का निर्देश ईओ को दिया।

लीड बैंक सहित सभी बैंको के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि लक्ष्य की तुलना में सीएम युवा अभियान को अधिक से अधिक स्वीकृत करें।
उन्होंने व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशको के जमीन और राजस्व से जुड़ी समस्याओं को हर हाल में एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed