फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to 94 unaided colleges for negligence

लापरवाही में 94 वित्तविहीन कॉलेजों को नोटिस

Fri, 17 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Notice to 94 unaided colleges for negligence
शिक्षा विभाग की सख्ती का असर वित्तविहीन कॉलेजों पर नहीं दिख रही है। रिसोर्स मैपिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर 94 कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया। तीन दिन में स्कूल का मैप वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिले में 183 राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन माध्यमिक और इंटर कॉलेज संचालित हैं। शासन के निर्देश पर प्रत्येक वित्तविहीन विद्यालयों में रिसोर्स मैपिंग यानि स्कूल में क्या सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध हैं, इसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करना था। 119 वित्तविहीन स्कूलों में मात्र 25 ने ही अपलोड किया। 94 कॉलेजों ने अब तक जरूरी जानकारी अपलोड नहीं किया। 15 जून तक हर हाल में इसे करना था, लेकिन स्कूल प्रबंधतंत्र एवं प्रधानाचार्य लापरवाह बने हैं। इसको लेकर डीआईओएस एनएल गुप्ता ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 100 दिन की कार्ययोजना में इसे शामिल किया गया था। उन्होंने प्रधानाचार्यों को तीन दिन का समय दिया। कहा कि तीन दिन में मैपिंग वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया तो मान्यता रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed