{"_id":"5ed914318ebc3e85b54f872b","slug":"notice-to-9-doing-unauthorized-construction-bhadohi-news-vns528349374","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाधिकृत निर्माण करा रहे 9 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाधिकृत निर्माण करा रहे 9 को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने गुरुवार को अवैध रूप से बिना भवन मानचित्र पास कराए मकान बना रहे नौ लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करने से पहले बुधवार को एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बीडा अधिकारियों के साथ कई ऐसे निर्माण का मौका मुआयना किया। कार्रवाई से बीडा क्षेत्र में लोगों में खलबली मच गई है। नोटिस में लोगों को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
एसडीएम ने बताया कि भदोही शहर समेत बीडा के कार्य क्षेत्र में भवन नक्शा पास करने का अधिकार बीडा के पास है। शहर और इससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों में कई मकान अनाधिकृत रूप से बिना नक्शा पास कराए बनाने की शिकायत मिली थी। बताया कि लोगों ने लॉकडाउन का भी फायदा उठाया। बताया कि हिम्मतपुर बकुचियां मे पाल बस्ती सहित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है वे हैं मोतीलाल यादव, कल्लू पाल, श्रीधर पाल, राजधर पाल, बटुक पाल, बैजनाथ पाल, सुरेश पाल, शेरबहादुर पाल व सोनू पाल। एसडीएम ने बताया कि यदि समय सीमा के भीतर जवाब न मिला तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।