{"_id":"67a50708e02f8fa7220f25c9","slug":"notice-to-20-secretaries-for-negligence-answers-sought-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122078-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लापरवाही में 20 सचिवों को नोटिस, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लापरवाही में 20 सचिवों को नोटिस, मांगा जवाब
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय का संचालन न होने और जरूरी कार्य पूर्ण न करने पर पंचायत राज विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। अभोली के नीबी और नागमलपुर समेत 20 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया। हिदायत दी कि भविष्य में शौचालय बंद होने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2.85 लाख एकल शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा 546 ग्राम पंचायतों में 660 सामुदायिक शौचालय बने हैं। इसमें 20 से 50 ऐसे शौचालय हैं, जो पानी की आपूर्ति, बिजली की व्यवस्था व अन्य कमियों के कारण अक्सर बंद रहते हैं।
हमारा शौचालय, हमारा सम्मान अभियान के तहत दिसंबर-जनवरी में उन शौचालयों को दुरुस्त कराकर शुरू कराने का निर्देश पंचायत राज विभाग की तरफ से दिया गया था। लेकिन 20 गांव में यह काम पूर्ण नहीं हो सका। इसे लेकर सचिव के खिलाफ सख्ती शुरू की गई है।
विज्ञापन
डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिन गांवों में अब तक मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हुआ है ऐसे 20 सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। 20 गांवों में सामुदायिक शौचालय की मरम्मत शुरू न होने की शिकायत मिली थी। इसे संज्ञान में लेते हुए संबंधित सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
एक सप्ताह के अंदर मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। शौचालयों में खराब नल को बदलना, बिजली फॉल्ट को सही कराना, शेड बदलना, पेंटिंग समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। वहीं, जहां केयर टेकर की ओर से मनमानी की जा रही है। इन स्थलों पर निरीक्षण के साथ जांच करते हुए केयर टेकर बदलने का भी काम कराया जाएगा।