फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice issued to MLA Vijay Mishra and family members

विधायक विजय मिश्र और परिजनों को नोटिस जारी

Wed, 02 Sep 2020 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to MLA Vijay Mishra and family members
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र और उनके परिजनों के नाम जारी असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही इस प्रकरण की सुनवाई बी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्रा पर दर्ज आपराधिक मामलों के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार को तीनों लोगों के नाम जारी सात असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास भेजी थी। विधायक के नाम जारी दो, रामलली के तीन और विष्णु मिश्रा के नाम जारी दो असलहों के लाइसेंस को पुलिस ने संज्ञान में लिया है। इस पर बुधवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने नोटिस जारी कर दी। उन्होंने कहा कि नोटिस जारी कर दी गई है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी के साथ संपत्ति विवाद में विधायक जेल में निरुद्ध हैं और पत्नी एवं बेटे की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed