फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice given to five including engineer for not reaching office on national festival

Bhadohi News: राष्ट्रीय पर्व पर नहीं पहुंचे दफ्तर, अभियंता समेत पांच को नोटिस

Mon, 29 Jan 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Notice given to five including engineer for not reaching office on national festival
ज्ञानपुर। गणतंत्र दिवस समारोह में बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने पर विकास भवन के पांच अधिकारियों से मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन में जवाब न देने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में हर कर्मचारी व अधिकारी को शिरकत करना था। मगर राष्ट्रीय पर्व में बिना सूचना दिए विकास भवन के पांच दफ्तरों के विभागाध्यक्ष अनुपस्थित रहे। सीडीओ यशवंत सिंह ने उनको नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अख्तर अली अंसारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र त्रिपाठी ,सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस भेज कर जवाब मांगा। शनिवार को संबंधित विभागों में नोटिस भेजकर विभागाध्यक्षों को तीन दिन में जवाब देने का निर्देश दिया। सीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर अनुपस्थित होना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। सोमवार तक स्पष्टीकरण न देने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed