फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice given to drug inspector, inspector should check ration

Bhadohi News: औषधि निरीक्षक को दिया नोटिस, राशन की जांच करें निरीक्षक

Sat, 21 Jun 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Notice given to drug inspector, inspector should check ration
ज्ञानपुर। डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर लंबित रिट याचिकाओं, राजस्व कार्यों और राजस्व न्यायालयों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें लंबित मामलों को समय से निस्तारित करने पर जोर दिया गया। बैठक में अनुपस्थित औषधि निरीक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि सीईपीसी के कुशल संचालन के लिए यूपीसीडा के साथ बैठक कराएं। मिशन कौशल केंद्र प्रभारी को शेष टैबलेट वितरण को सुनिश्चित करने के लिए कहा। पेट्रोल पंप संचालन, आधार सिडिंग एवं सरकारी राशन की रिक्त सात दुकानों के आवंटन को समय से कराने के लिए डीएसओ को निर्देश दिए। ड्रग इंसपेक्टर के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने सरकारी राशन कोटे की दुकान तक पहुंचने वाले राशन के क्वालिटी वितरण के लिए मार्केटिंग इंस्पेक्टर से जांच कराने के निर्देश दिए। कछुआ सेंचुरी में अवैध बालू खनन की प्राप्त हो रही शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लिया। खनन और प्रभागीय वनाधिकारी को टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने आईजीआरएस की समीक्षा में असंतुष्ट फीडबैक शिकायतकर्ता से संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए रैंक सुधार पर जोर दिया। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित मामलों को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। वादों के निस्तारण समीक्षा में न्यायालय उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर के निर्धारित वादों की संख्या 140 मिली जबकि भदोही में 207 है। औराई की स्थिति ठीक न मिलने पर सुधार पर बल दिया। उन्होंने पांच साल से अधिक पुराने लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह, एसडीएम शिव प्रकाश यादव, अरुण गिरी, बरखा सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed