Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Not a single patient was treated in the burn unit in a year

Bhadohi News: बर्न यूनिट में एक साल में एक भी मरीजों का नहीं हुआ उपचार

Fri, 09 Feb 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Not a single patient was treated in the burn unit in a year
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में जिले की इकलौती बर्न यूनिट में एक साल में किसी का उपचार नहीं हो सका है। संसाधनों के अभाव और चिकित्सकों की कमी के कारण यूनिट निरर्थक हो गई है।
विज्ञापन

पिछले साल जनपद के दौरे पर आये डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बर्न यूनिट को संचालित करने का निर्देश दिया था। उसके बाद जैसे-तैसे बर्न यूनिट का संचालन शुरू कर दिया गया। चार नर्सों की ड्यूटी लगाई गई। चिकित्सकों को कॉल करके बुलाने की व्यवस्था की गई। इतनी व्यवस्था के बाद भी मरीज बर्न यूनिट में नहीं पहुंच रहे हैं। यहां जिन चार नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है, वे भी अक्सर गायब ही रहती हैं। यूनिट में ताला लटका रहता है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि दवा होने के कारण ताला लगाया गया है। अस्पताल में बर्न यूनिट का भवन 2017 में तैयार हो चुका था। बर्न यूनिट का संचालन तो जैसे-तैसे कर दिया गया है। लेकिन संसाधन और चिकित्सक न होने के कारण बर्न के मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यूनिट को पूर्ण रुप से चलाने के लिए सर्जन, फार्मासिस्ट, नर्स, वार्ड बॉय सहित अन्य संसाधनों की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
बर्न यूनिट का संचालन शुरु है, चिकित्सक और नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। नर्स की ड्यूटी रोजाना होती है। इसके अलावा चिकित्सक ऑनकाल होते हैं। बर्न केस आने पर वो तत्काल पहुंचते हैं। -- डॉ. एसके चक सीएमओ भदोही

अस्पताल की चार नर्सों की ड्यूटी वहां पर लगाई है, जो प्रतिदिन ड्यूटी करती है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाती है, बर्न केस आने पर मरीजों को समुचित उपचार मिलता है। -- डॉ. सुनील पासवान, सीएमएस सौ शय्या अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed