फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Northern Railway's special vigilance team formed, ticket brokers on target

उत्तर रेलवे की विशेष सतर्कता टीम गठित, निशाने पर टिकट दलाल

Thu, 20 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Northern Railway's special vigilance team formed, ticket brokers on target
दीपावली पर्व और छठ पूजा पर यात्रियों को संरक्षात्मक यात्रा कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे प्रशासन ने विशेष सतर्कता टीम की गठन की है। टीम में शामिल वाणिज्य विभाग, सुरक्षा तंत्र, चल टिकट निरीक्षकों की टीम स्टेशन पर चल रहे अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सतर्कता टीम अनाधिकृत टिकट विक्रेताओं के साथ ही अवैध ढंग से अनारक्षित, आरक्षित ट्रेनों में खानपान के सामने बेचने वाले वेंडर, जहरखुरान गिरोह, क्रासिंग पर ट्रेनों के धीमी गति से चलने के दौरान मोबाइल झपट कर भागने वालों के खिलाफ शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे रेखा शर्मा ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा को लेकर पश्चिमांचल से पूर्वांचल की ओर आने वाली ट्रेनें एक माह के लिए बुक हो चुकी हैं। पूर्वांचल की ओर आने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। भीड़ का लाभ उठाकर दलाल टिकट बिक्री अधिक दामों पर करने लगे हैं। दलाल अधिकृत रेलवे आरक्षण काउंटर और साइबर कैफे से कम दामों में टिकट लेकर अनाधिकृत तरीके से बेच भी रहे हैं। एसआई के साथ सतर्कता टीम मंडल के जंघई-वाराणसी, लखनऊ-प्रयागराज, जंघई-प्रतापगढ़, अयोध्या-वाराणसी रेल खंड पर निगरानी रखेगी। अप्रैल 2022 से 18 अक्तूबर तक मंडलीय टीम 50 मामलों में 52 दलालों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। 490 जाली टिकट को जब्त कर आठ लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला है। इसके अलावा 14 टिकट एजेंटों का पर्सनल आईडी ब्लॉक कराया है। विशेष सतर्कता टीम की नजर में आने वालों के खिलाफ रेलवे एक्ट 1989 की धारा 142-143 अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed