फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Non-bailable warrant issued against MLC Ramlali

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, एमएलसी रामलली के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 25 Aug 2020 11:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 25 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against MLC Ramlali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बाहुबली विधायक विजय मिश्र की पत्नी मीरजापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली मिश्रा के खिलाफ मंगलवार को सीजेएम कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हुआ। पुलिस ने वारंट लेकर तलाश तेज कर दी है।  रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में फंसे विधायक परिवार पर कानून का चहुंतरफा दबाव बढ़ने लगा है।

विज्ञापन


गत दिनों मध्य प्रदेश से विधायक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी एमएलसी रामलली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने भदोही के अलावा प्रयागराज में भी उनकी तलाश में टोह ली थी।
विज्ञापन


मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जबकि विधायक विजय मिश्र को पहले ही न्यायिक हिरासत में चित्रकूट जेल में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि एमएलसी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मामले में एक अन्य आरोपी विधायक पुत्र विष्णु मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका भी मंगलवार को जिला जज की अदालत से खारिज हो गई। इससे विधायक के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed