फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nominated councilors took oath of office and secrecy

नामित सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Fri, 12 Jun 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Nominated councilors took oath of office and secrecy
नईबाजार में शपथ लेने के बाद नामित सभासदों के साथ विधायक रवींद्र त्रिपाठी। - फोटो : BHADOHI
भदोही। राज्यपाल की ओर से निकायों में नामित भदोही, नईबाजार और सुरियावां के 11 प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। सुरियावां के तीन सभासदों को तहसील सभागार में नईबाजार के तीन सभासदों ने नईबाजार नगर पंचायत में और भदोही नगर पालिका के पांच सभासदों ने भदोही पालिका कार्यालय में शपथ ली। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने शपथ दिलाई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे निष्ठापूर्वक मिनी सदन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

तहसील सभागार में 11.30 बजे सुरियावां के अशोक जायसवाल, मूलचंद गुप्ता व कृष्णकांत विश्वकर्मा को शपथ दिलाई गई। इसके बाद 1 बजे नईबाजार पहुंचे एसडीएम ने नामित राजीव मोदनवाल, मनोज कुमार गुप्ता एवं निर्मला सोनकर को पद भोर गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंतिम कार्यक्रम ढाई बजे भदोही नगर पालिका परिषद के सभागार में हुआ जहां पांच नामित सभासदों आशीष जायसवाल, नीतू देवी, रमेश चौहान, कैलाश मिश्र, राजकुमार गुप्ता ने शपथ ली। शपथ के उपरांत एसडीएम ने कहा कि आज से आप एक नई और महत्वपूर्ण पारी शुरू करने जा रहे हैं। यह ऐसी जिम्मेदारी है जो आपको जनता के बीच लोकप्रिय बनाएगा।
विज्ञापन

विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने सभी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप जिम्मेदारियों का निर्वहन कर अपने नगर और वार्ड की तस्वीर बदल सकते हैं। भदोही पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने नामित सभासदों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आ जाने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। आप से अपेक्षा है कि समस्याओं से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभी निकायों के सभासदों के अलावा ईओ भदोही जी.लाल, ईओ सुरियावां सोनल जैन चेयरमैन सुरियांव गोरेलाल, व ईओ नईबाजार विजय यादव चेयरमैन विजय सोनकर के अलावा गुलाम हुसैन संजरी, करुणाशंकर दूबे, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, हन्नान अंसारी, इरशाद अंसारी, लालता सोनकर, दिलीप गुप्ता, डा.विनोद सोनकर, मुकेश दूबे, अशोक पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed