फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nodal officer orders inquiry after finding substandard bricks.

Bhadohi News: खराब ईंट मिलने पर नोडल अफसर ने दिए जांच के निर्देश

Mon, 22 Jun 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer orders inquiry after finding substandard bricks.
काशीराज संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। स्रोत सूचना विभाग
ज्ञानपुर। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव व नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार रविवार को विकास कार्यों की प्रगति देखी। काशीराज संस्कृत महाविद्यालय, ज्ञानपुर के निर्माण में ईंट की गुणवत्ता सही न मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को फटकार लगाई। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता के जांच का निर्देश दिया। उन्होंने गिर्दबड़गांव में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का भी काम देखा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सुबह काशीराज संस्कृत महाविद्यालय, ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम वाराणसी इकाई द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में ईंटों की गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई।
विज्ञापन

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न मिलने पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिया कि अपनी जांच टीम के साथ हर 15 दिन के अंदर परियोजनाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाले ईंटों के नमूनों को तत्काल किसी अधिकृत एवं मान्यता प्राप्त जांच एजेंसी को भेजकर परीक्षण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को हिदायत दी कि खराब गुणवत्ता के निर्माण कार्य कराने की रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। इसके बाद वह मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय गिर्दबड़गांव का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने विद्यालय परिसर एवं निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। कार्यदायी संस्था से कहा कि आगामी निरीक्षण के समय ईंटों की गुणवत्ता जांच से संबंधित संपूर्ण रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर शासन की विशेष निगरानी है। काम में लापरवाही मिलने पर अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, जिला अर्थ संख्याधिकारी अनिल कुमार सिंह, नीरव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed