{"_id":"62376dbfe58fdd7879202a9a","slug":"nodal-found-absent-in-inspection-expressed-displeasure-bhadohi-news-vns6440554134","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित मिले नोडल, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले नोडल, जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्योहार बीतने के बावजूद जिले में नि:शुल्क खाद्य सामानों का वितरण शत प्रतिशत नहीं हो सका है। रविवार को अवकाश के बावजूद विभागीय अधिकारी वितरण की हकीकत जानने टीम के साथ डीघ ब्लॉक के कई गांवों में पहुंचे।
आपूर्ति निरीक्षक डीघ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि टीम के साथ उन्होंने किशनदेवपुर, घनश्यामपुर, प्रयागदासपुर, ऊंज, बसहीं, भीखीपुर, मझगवां, बारीपुर समेत 25 कोटे की दुकानों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान नोडल अनुपस्थित मिले। वितरण की गति धीमी होने और नोडल मौजूद नहीं होने के बारे में पूछताछ करने पर कई कोटेदार स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने कोटेदारों से कड़ी नाराजगी जताई और कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि बारीपुर में ई पास मशीन की गड़बड़ी ठीक कराकर लगभग 150 कार्डधारकों में नि:शुल्क खाद्य सामानों का वितरण कराया गया। प्रयागदासपुर में 94 दिन के एमडीएम का मामला सुलझाकर दो दिन में वितरण कराने का निर्देश दिया गया है। घनश्यामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की देखरेख में वितरण सोमवार को कराने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च तक नेफेड से खाद्य सामानों की पूर्ति कम होने की स्थिति में वितरण की तिथि 23 मार्च तक कर दी गई है और होली का त्योहार बीतने पर भी कोटेदार सक्रिय नहीं दिख रहे हैं।