फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   NOC will be issued to the candidates from the Electricity Department

विद्युत विभाग से जारी होगी उम्मीदवारों को एनओसी

Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
NOC will be issued to the candidates from the Electricity Department
ज्ञानपुर। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर जिले में सात मार्च को मतदान और 10 मार्च को परिणाम की घोषणा करने की पूरी तैयार शासन-प्रशासन स्तर से हो चुकी है लेकिन अभी तक विद्युत विभाग से एनओसी लेने वाला कोई नहीं आया है। आचार संहिता लागू होने से पहले औराई विधायक दीनानाथ भास्कर को विभाग ने बकाएदारों की श्रेणी से मुक्त कर प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया है। विद्युत विभाग के रिकार्ड में जिले के कुल उपभोक्ता लगभग 1.55 लाख हैं और लगभग 15 वर्ष से 60 करोड़ की बकाएदारी को वसूलने के लिए 2021 में तीन माह तक एकमुश्त समाधान योजना चलाकर मात्र पांच करोड़ की वसूली करना ऊंट के मुंह में जीरा नजर आ रहा है। विभागीय सूत्रों का मानना है कि चुनाव नजदीक आने पर उम्मीदवारों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि 55 करोड़ की बकाएदारों में शामिल उम्मीदवार आवेदन करते हैं तो ऐसी स्थिति में अदायगी संभव होगी या नहीं और उन्हें विभाग एनओसी का प्रमाणपत्र कैसे जारी करेगा इसको लेकर अटकले शुरू हो गई हैं। अधिशासी अभियंता प्रथम अमर सिंह, द्वितीय अभिषेक यादव ने बताया कि उम्मीदारों को अधिशासी अभियंता दफ्तारों से ही एनओसी जारी की जाएगी। एनओसी लेने वालों पर वि भाग की नजर टिक गई है। एनओसी के लिए आवेदन करने वालों पर बकाए की वसूली कराकर ही एनओसी देना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed