फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No water in canals, crisis on 500 bigha crop

नहरों में पानी नहीं, 500 बीघे फसल पर संकट

Mon, 17 Aug 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
No water in canals, crisis on 500 bigha crop
सीतामढ़ी। धान के सीजन में फसल को हमेशा सिंचाई की जरूरत होती है, लेकिन कोनिया क्षेत्र की नहरों में टेल तक पानी पहुंचने की बात सपना जैसा हो गया है। सैकड़ों किसानों की तकरीबन पांच सौ बीघे धान की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति का आलम यह है कि कब बिजली आएगी और कब जाएगी, कोई नहीं जानता। ऐसे में किसानों के समक्ष सिंचाई की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना के तहत डीघ रजवाहा और इससे जुड़ी बारीपुर, सीतामढ़ी माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में बलुई मिट्टी होने के कारण बारिश का पानी भी चंद घंटे में ही सूख जाता है। किसानों का आरोप है कि नहर विभाग किसानों की समस्याओं को लेकर संजीदा नहीं है। डीघ विकास खंड के कोनिया क्षेत्र के दर्जनों गांव के हजारों बीघे खेतों की सिंचाई के लिए डीघ रजवाहा नहर चार दशक पूर्व बनी थी, लेकिन इसका इतिहास रहा है कि किसानों को जब पानी की आवश्यकता होती है, तब इस रजवाहे में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। कलातुलसी के किसान रमाशंकर शुक्ला, आदर्श पांडेय कहते हैं कि नहर में पानी नहीं आने से किसान धान की फसलों की खेती करना ही बंद कर दिए। बहपूरा के ग्राम प्रधान शिवचंद शुक्ला, ओम प्रकाश दूबे, इटहरा के कमला शंकर मिश्रा, डीघ के माताचरन तिवारी, बनकट के रामकैलाश तिवारी, नारेपार के ठाकुर हंसराज सिंह ने कहा कि नहरों का बुरा हाल है। जब जरूरत होती है तब नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता है। बनकट, डीघ, खेमापुर, अरई, दुगुना, इटहरा, शेरपुर, कूड़ी कला, कूड़ी खुर्द, धनतुलसी, बहपूरा, भुर्रा आदि गांवों के किसानों को सिंचाई के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन

इसी तरह बारीपुर माइनर पर आश्रित किसानों को धान के सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इस माइनर में भी टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे सिंचाई के पानी को लेकर आए दिन किसानों में किचकिच होती रहती है। मठहा, शुक्लान, मनोहरपुर, केवटाही, बारीपुर, कुढ़वा आदि गांवों के किसानों को धान की सिंचाई के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed