फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No relief even after three degrees drop, heatwave wards filled with patients

Bhadohi News: तीन डिग्री गिरावट के बाद भी राहत नहीं, मरीजों से भरे हीटवेव वार्ड

Tue, 20 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
No relief even after three degrees drop, heatwave wards filled with patients
ज्ञानपुर। तेज गर्मी मौसम की तल्खी ने लोगों का जीना मुहाल कर दी है। सोमवार को तापमान में अचानक से 3.1 डिग्री के कमी आई। इससे अधिकतम पारा 40 डिग्री रहा। गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि धूप की तल्खी बरकरार रही। गर्म हवाओं से लोगों के चेहरे झुलस गए। मौसम के प्रभाव के कारण जिला अस्पताल के हीटवेव वार्ड में मरीजों की भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन

जिले में बीते पांच दिनों से धूप की तपिश देखने को मिली है। लगातार चार से पांच दिनों से मौसम 43 से 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिससे तपिश भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो जा रहा है। जिले में सोमवार को पांच दिन बाद तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दिखी। रविवार की अपेक्षा तापमान में 3.1 डिग्री की कमी आई। पांच दिन बाद तापमान 40 से कम दर्ज किया गया। जिले में 14 मई के बाद से तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। भले ही तापमान में कमी आई है, लेकिन चिलचिलाती धूप का असर बना रहा। इसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धूप का तेवर देखकर लोग घरों में दुबके रहे। सूरज की किरणें सीधे बदन में कील की तरह चुभ रही हैं। 12 से तीन बजे तक घरों से निकलना लोग मुनासिब नहीं समझे। शाम छह बजे के बाद हवाओं में हल्की नमी आई। गर्मी से थोड़ी राहत मिली तो लोगों ने चैन की सांस ली। हालांकि इन दिनों गर्मी पूरे शबाब पर है। जरा सी उदासीनता बरतने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि 20 से 22 मई तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन



इमरजेंसी का हीटवेव वार्ड फुल
ज्ञानपुर। खानपान में अनियमित्ता बरतने पर लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के तल मंजिला पर बना 10 बेड का हीटवेव वार्ड मरीजों से फुल है। सारे बेड पर मरीज भर्ती हैं। डॉक्टर ड्रीप लगाकर उपचार कर रहे हैं। इसके अलावा दूसरे मंजिला पर भी 10-10 बेड का हीटवेव वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में 80 फीसदी मरीज दस्त, उल्टी, डिहाइड्रेशन के पहुंच रहे हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा इमरजेंसी में सोमवार को अधिक भीड़ रही। 80 से अधिक मरीज का उपचार शाम छह बजे तक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर एक सप्ताह के तापमान पर
तिथि - अधिकतम- न्यूनतम
19 मई - 40 - 26.3
18 मई - 43.1 - 27.5
17 मई - 43.5 - 29

16 मई - 43.9 - 28
15 मई - 43.5 - 27.8

14 मई - 41.5 - 27

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed