फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No need to wander for platelets

Bhadohi News: प्लेटलेट्स के लिए नहीं पड़ेगा भटकना

Wed, 10 Jan 2024 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
No need to wander for platelets
ज्ञानपुर। जिले में अब डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़वाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में जल्द ही ब्लड कपोनेंट यूनिट की स्थापना की जाएगी। यूनिट का संचालन होने से डेंगू पीड़ित मरीजों को सीधे प्लेटलेट्स मिल सकेगा। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के ठीक सामने ब्लड कपोनेंट यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। जिले में इस साल रिकार्ड 280 डेंगू मरीज मिले थे। जनपद का सृजन होने के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में डेंगू मरीज मिले थे। हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में सभी डेंगू मरीजों की स्थिति सामान्य रही। चिकित्सकों का मानना है कि लगातार प्लेटलेटस कम होना डेंगू का लक्षण माना जाता है। जिले में डेंगू केस मिलने के दौरान तमाम लोगों को प्लेटलेट्स गिरने के बाद निजी अस्पताल या फिर दूसरे जिलों का रूख किया। ऐसे में विभाग की ओर से अब जिले में ही प्लेटलेट्स चढ़ाने की सुविधा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पुरानी बिल्डिंग को नया स्वरुप दिया जा रहा है। उसी में यूनिट बनाया जा रहा है। यूनिट तैयार होने के बाद प्लेटलेटस को सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर मरीजों को किसी तरह चढ़ाया जाए। इसके प्रशिक्षण के लिए चिकित्सालय के कुछ स्वास्थ्यकर्मी को लखनऊ भेजा जाएगा। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि फरवरी अंत तक यूनिट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इन दिनों फिनिशिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed