फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No laxity in the work of Jal Jeevan Mission: DM

जल जीवन मिशन के कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं : डीएम

Tue, 24 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
No laxity in the work of Jal Jeevan Mission: DM
जिला मुख्यालय पर जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेती डीएम आर्यका अखौरी। - फोटो : BHADOHI
मुख्यालय सभागार में मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीघ ब्लाक में कार्य की प्रगति ठीक न होने की शिकायत पर ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जाए। योजना के नोडल अधिशासी अभियंता जलनिगम से ठेकेदारों के नाम, मोबाइल नंबर और कार्य प्रगति रिपोर्ट हर समय तैयार रखने की हिदायत दी। डीएम ने बताया कि सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल जल जीवन मिशन की पूरी रिपोर्ट शासन की निगरानी में है। ऐसी स्थिति में कार्यदाई संस्थाएं पूरी हो चुकी इकाईयों को चालू करने के लिए पानी की जांच भी करवाएं। अधूरे कार्यों की रिपोर्ट अधिकारियों को देकर निस्तारित कराने में तेजी लाएं। योजना में प्रयुक्त होने वाले सामानों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मेसर्स वैलशपन इंटर प्राइजेज, कावेरी इंफ़्रा प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि, एडीएम एसके मिश्रा, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डा.पंकज कुमार, मुजीब अहमद, डीसी रामविलास यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed