फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No clue of the one who made the MLA's fake resignation viral

विधायक का फर्जी इस्तीफा वायरल करने वाले का सुराग नहीं

Fri, 14 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
No clue of the one who made the MLA's fake resignation viral
भदोही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के वायरल हुए इस्तीफे के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शाम तक वायरल करने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफे के बाद ही जिले के भदोही विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी का इस्तीफे वाला पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक ने बुधवार को दिन में प्रेस वार्ता कर खंडन किया था। उन्होंने कहा था किसी ने उनके लेटरपैड का दुरुपयोग किया है। वह भाजपा में हैं और रहेंगे। उन्होंने इस मामले में तहरीर देकर आईटी एक्ट के तहत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। तभी से पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। ज्ञानपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ पता नहीं चल सका है। उधर, आईटी के जानकार लोगों का कहना है कि यह पत्र वायरल किसने किया, यह पता करना नामुमकिन तो नहीं है, लेकिन अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed