फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   no change transfarmar

लापरवाही में नहीं बदले जा रहे ट्रांसफार्मरक

Mon, 14 Oct 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
no change transfarmar
पाली। सरकार के तमाम फरमान धरातल पर नहीं दिखते। विभागीय कर्मचारियों की मनमानी से आम ग्रामीण परेशान हो जा रहे हैं। सुरियावां के बहरैची गांव में जले तीन ट्रांसफार्मर 20 दिन बाद भी नहीं बदले गए। जिससे तीन बस्तियां अधंरे में रहने को विवश है। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि दो दिन में ट्रांसफार्मर न बदला गया तो वह चक्कजाम के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सड़क पर सरकार का विशेष फोकस है लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उसका पलीता लगाने से बाज नहीं आते। सुविधा शुल्क के चककर में 20 दिन से लेकर एक महीने तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता जबकि 48 घंटे के अंदर उसे बदलने का आदेश है। बरदहवां उपकेंद्र के भिखारीरामपुर फीडर से बहरैची गांव में आपूर्ति की जाती है। गांव की तीन बस्तियों में 20 दिन पहले तीन ट्रांसफार्मर जल गए। इससे 500 से अधिक लोग अंधेरे में रहने को विवश है। शिकायत के बाद भी विभागीय कर्मचारी और ठेकेदार उक्त ट्रांसफार्मर को नहीं बदले। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गांव के ब्राह्मण बस्ती और शुकुलपुर मौजा में दो 25-25 केवीए और एक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। 20 दिन पहले उक्त तीनों ट्रांसफार्मर जल गए। उसे बदलने के लिए ग्रामीणों ने जेई से लेकर लाइनमैन तक से शिकायत की लेकिन ट्रांसफार्मर जल के तस पड़े हैं। आरोप है कि लाइनमैन सुविधा शुल्क की मांग करते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रमाकांत मिश्रा, श्रीप्रकाश मिश्रा, भास्कर मिश्रा, विशंभरनाथ, चौथी गुप्ता, गुड्डू आदि उच्चाधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी। कहा कि दो दिन में उसे नहीं बदला गया तो वे जाम करने के लिए विवश होंगे। एक्सईएन वर्कशाप संघप्रिय गौतम ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। विभागीय जेई, ठेके पर तैनात लाइनमैन और ठेकेदार सुविधा शुल्क मांगते हैं तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed