फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine year old corona positive in Ramaipur

भदोही में नौ साल का बालक निकला कोरोना पॉजिटिव, अब तक चार कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिले में

Fri, 15 May 2020 03:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Nine year old corona positive in Ramaipur
कोरोना का टेस्ट करते - फोटो : pti
भदोही जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज मिल गया। रघुरामपुर (रमईपुर)  गांव के एक ही कुनबे के जिन 16 लोगों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया था, उनमें से नौ साल का बालक पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन


बिहार के कटिहार का पहला मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुका है, जबकि कलूटपुर और सेमराध के मरीज मंडलीय अस्पताल में आइसोलेट हैं। कोरोना महामारी के कारण देश डेढ़ माह से लॉक डाउन है। तीसरे चरण में राहत मिलने पर दूसरे प्रांतों से बड़ी संख्या में प्रवासी जिले में पहुंच रहे हैं। तीन दिन पूर्व रघुरामपुर (रमईपुर) से एक ही परिवार के 16 लोगों को आइसोलेट किया गया था।
विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य की मुंबई में कोरोना से मौत होने के बाद उनका दाह संस्कार कर सभी लोग गांव आए थे। सभी का स्वैब जांच के लिए भेज गया था। शुक्रवार को नौ वर्ष के एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी अन्य 15 की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। मामला सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उक्त बस्ती को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि रघुरामपुर (रमईपुर) में एक बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कहा कि गांव में चिकित्सकीय सतर्कता बरती जा रही है। बताते चलें कि जिले में पहला पॉजिटिव दो अप्रैल को मिला था। नोएडा से लौटते समय नेशनल इंटर कॉलेज के शेल्टर होम में रखा गया था।


स्वैब जांच में पॉजिटिव मिलने पर उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे छोड़ दिया गया। दूसरा पॉजिटिव औराई के कलूटपुर और तीसरा मरीज सेमराध में मिला था। दोनों को मंडलीय अस्पताल में आईसोलेट किया गया है। कलूटपुर के मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है जबकि दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed