फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine people sick from drinking contaminated drinking water

दूषित पेयजल पीने से नौ लोग बीमार

Mon, 22 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Nine people sick from drinking contaminated drinking water
डायरिया की चपेट में आने वालों में मुकुंदा (45), शैलेंद्र (32), केशव (27), अशोक (38), आंचल (12), विमला (45), श्यामधर (47), सुमन (23) और अरुण (22) डायरिया से पीड़ित हैं। इन सभी का उपचार इलाके के ही एक अस्पताल में कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में पानी की तरह पैसा बहाया गया। लेकिन हैंडपंप से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी आस पास इकट्ठा हो जाता है। इस वजह से हैंडपंप के नीचे का जलस्तर गंदे पानी के रिसने के कारण दूषित हो गया है। नतीजनत हैंडपंप से पानी निकालने पर गंदा पानी ही आता है। इस संबंध जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव त्रिलोकीनाथ बिंद ने कहा कि ग्राम पंचायत के द्वारा यदि दूषित पेयजल की समस्या पर पहले ही ध्यान दिया गया होता तो आज इतने लोग बीमार नहीं होते। अभोली ब्लॉक के गंगारामपुर गांव में हाल ही में दूषित पेयजल पीने से नौ लोगों को डायरिया होने के बाद इस गांव केे ज्यादातर लोग भयभीत हो गए हैं। अब ज्यादातर लोग बोतल का पानी खरीदकर पी रहे हैं। गांव के अरुण कुमार का कहना है कि इस समय लोग इतने भयभीत हो गए हैं कि अब बाहर से पानी खरीद कर पीने को विवश हो रहे हैं घरों में एक तरफ दाल रोटी और जीविका चलाने के लिए परेशान हैं वहीं पानी की दूसरी बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed