{"_id":"679e70d0659959e602081b7a","slug":"nikshay-vehicle-will-reach-every-village-tb-testing-will-be-done-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-121907-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गांव-गांव पहुंचेगा निक्षय वाहन, होगी टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गांव-गांव पहुंचेगा निक्षय वाहन, होगी टीबी की जांच
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के 100 दिवसीय सघन अभियान को लेकर शनिवार को डीएम विशाल सिंह ने ज्ञानपुर तहसील से निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह वाहन गांव-गांव पहुंचेगा। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों, डायबिटीज, एचआईवी पीड़ित, धूम्रपान करने वालों की जांच में मदद करेगा।
उन्होंने क्षय रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक निःक्षय मित्र बनाने पर बल दिया। उन्होंने जिले को टीबी मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। विभागीय अधिकारियों से कहा कि जिला कारागार में शिविर लगाकर कैदियों की जांच करें।
यदि टीबी के लक्षण मिले तो प्रभावी तरीके से उपचार किया जाए। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरबी पाठक ने कहा कि क्षय रोगियों की पहचान के लिए आशा एवं एएनएम घर-घर जाकर लोगो को चिह्नित करें। 15 दिन से अधिक बुखार के साथ खांसी आ रही हो तो ऐसे व्यक्ति की जांच जरूरी है।