Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Night shelter: 25 beds in the name of 50, many of them also damaged

रैन बसेरा : 50 के नाम पर 25 बेड, उनमें भी कई क्षतिग्रस्त

Sun, 26 Oct 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Night shelter: 25 beds in the name of 50, many of them also damaged
गोपीगंज नगर में बना रैन बसेरा। संवाद
ज्ञानपुर। सर्दी की आहट के बीच निकायों में बने स्थायी रैन बसेरों की हालत खस्ता है। ज्ञानपुर के 50 बेड के रैन बसेरे में हकीकत में 25 बेड ही बचे हैं। इनमें भी चार बेड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। गोपीगंज के छह बेड का रैन बसेरा लावारिस पड़ा हुआ है। वहां कोई देखरेख करने वाला नहीं है। जिले के सात में से पांच निकायों में अभी रैन बसेरे बने ही नहीं हैं। हर साल ठंड के दिनों में नगरों में आने वाले राहगीरों के लिए रैन बसेरे बनाए जाते हैं। इनमें लोगों के रहने के लिए बेड, गद्दे आदि के इंतजाम कराए जाते हैं। जिले में भदोही व गोपीगंज नगर पालिका के साथ ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, घोसिया व खमरिया नगर पंचायतें हैं। ज्ञानपुर में 50 बेड और गोपीगंज छह बेड के स्थायी रैन बसेरे हैं। शुक्रवार को रैन बसेरों की पड़ताल की गई तो तैयारियों की पोल खुल गई। ज्ञानपुर में पानी टंकी के पास 50 बेड का रैन बसेरा बना है। कहने को यह भले ही 50 बेड का है लेकिन हकीकत में इसमें केवल 25 बेड ही हैं। नीचे वाले फ्लोर में 19 बेड लगे हैं। इनमें भी दो-तीन बेड की हालत इतनी खस्ता है कि उस पर कोई बैठ भी न सके। दूसरे तल पर छह बेड लगे हैं लेकिन गंदगी इतनी ज्यादा है कि वहां रहना मुश्किल है। रैन की देखरेख करने वाली संस्था के मिठाई लाल बिंद ने बताया कि यहां हर दिन सात से आठ ही लोग आश्रय लेने आते हैं, जिन्हें पूरी सुविधा दी जाती है। दूसरी तरफ गोपीगंज में पूरे गुलाब में बना रैन बसेरा एक तो इतना अंदर है कि किसी को ढूंढने से भी न मिले। वहीं यहां कोई देखने वाला तक नहीं है। यहां छह बेड तो लगा हुआ है लेकिन बिस्तर और गद्दे के नाम पर कुछ नहीं है। रैन बसेरे के पास ताला लटका है लेकिन रैन बसेरा लावारिस हाल में है। अंदर कोई भी जा सकता है। पूरे परिसर में गंदगी का अंबार दिखा। ज्ञानपुर में बना रैन बसेरा 50 बेड का जरूर है लेकिन यहां व्यवस्थाएं नदारद हैं। किसी तरह 25 बेड लगे हैं। उनमें भी कई क्षतिग्रस्त हैं। आम दिनों में कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन जब प्रतियोगी परीक्षाएं होती हैं तो परीक्षार्थियों को यहां बेड नहीं मिल पाता। कई अभ्यर्थी मंदिरों पर तो इधर-इधर उधर आश्रय लेते हैं। जिले के सात निकायों में अब भी पांच निकायों में रैन बसेरे नहीं बन सके। इनमें खमरिया, घोसिया, नई बाजार, सुरियावां और भदोही में रैन बसेरे अभी नहीं बने हैं। यहां सर्दी में अस्थायी रैन बसेरे बनाए जाते हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सर्दी शुरू होने के पहले ही निकायों में रैन बसेरे बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed