{"_id":"5ffde9128ebc3e2efc2b5e0b","slug":"nhai-engaged-in-improving-the-street-lights-of-the-highway-bhadohi-news-vns5688102159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे के स्ट्रीट लाइट सुधारने में लगा एनएचएआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे के स्ट्रीट लाइट सुधारने में लगा एनएचएआई
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइट को सुधारने की पहल शुरू हो गई है। सोमवार को एनएचएआई के कर्मचारियों ने बाबूसराय से लेकर ऊंज सीमा तक तकनीकी खामी से बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया।
72 किलोमीटर वाले हंडिया-राजातालाब फोरलेन खंड को सिक्सलेन बनाने में एनएचएआई ने 2447 करोड़ रुपये खर्च किए। जिले के ऊंज से लेकर बाबूसराय तक करीब 38 किमी के क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक अंडरपास, ओवरब्रिज के साथ नाला, बस स्टैंड, सर्विस लेन आदि की सुविधा दी गई। यात्रियों और राहगीरों की सहूलियत के लिए दोनों छोर पर स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्सलेन का लोकार्पण किया। करीब 20 से 25 दिन ही गुजरे होंगे कि अधिकतर स्ट्रीट लाइट की बत्ती गुल हो गई। पूर्वी छोर के बाबूसराय से लेकर पश्चिमी छोर ऊंज के मध्य कौलापुर, गिराई, नवधन, जंगीगंज, गोधना-सूफीनगर, लालानगर, जयरामपुर-घोसिया, माधोसिंह, नटवां, पर्वतपुर में लगी लाइटें या तो एक ही लेन पर जलती हैं या नहीं जलती। अमर उजाला ने 30 दिसंबर के अंक में ‘20 दिनों में बुझ गई 20 करोड़ की स्ट्रीट लाइट’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसको संज्ञान में लेते हुए प्राधिकरण सुधार में जुट गया है। परियोजना निदेशक एनएचएआई अश्विनी कुमार राय ने कहा कि कुछ स्थानों पर लाइट खराब हो गई थीं, जिसे सुधारा जा रहा है। दर्जन भर कर्मचारी सुधार के लिए लगाए गए हैं। दो से तीन दिन में सभी लाइटें ठीक कर ली जाएंगी।