फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Newly elected public representatives of 191 villages will take oath of office today

191 गांवों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि आज लेंगे पद की शपथ

Thu, 17 Jun 2021 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Newly elected public representatives of 191 villages will take oath of office today
जिले में उप चुनाव की मतगणना होने के साथ ही 191 गांवों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिध कमान संभालेंगे। शासन का पत्र आने के बाद 18 और 19 जून को होने वाले शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम आर्यका अखौरी ने सभी बीडीओ को वर्चुअल माध्यम से शपथ कराने का निर्देश दिया है। 20 जून को नई गठित ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। 26 जिला पंचायत, 546 ग्राम पंचायत, 661 बीडीसी और 6668 ग्राम पंचायतों में 1981 सदस्यों की सीट खाली रह गई थी। जिसके कारण जिले की 191 ग्राम पंचायतें गठित नहीं हो सकी। 12 जून को रिक्त सदस्यों के सीट पर मतदान और 14 को मतगणना हुई। उप चुनाव के बाद शपथ ग्रहण कराने के लिए शासन का निर्देश मिलते ही प्रशासन की ओर से तैयारी को पूर्ण कर लिया गया है। शुक्रवार और शनिवार को वर्चुअल शपथ ग्रहण कराया जाएगा। सदस्यों का सीट रिक्त होने से पूर्व में सिर्फ 355 ग्राम पंचायतों का गठन कर ग्राम प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाकर चार्ज भी हस्तगत कर दिया गया लेकिन 191 गांवों में निर्वाचित ग्राम प्रधानों की चिंता बढ़ गई थी, जो अब दूर हो गई। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी। 18 और 19 जून को सभी बीडीओ वर्चुअल शपथ ग्रहण कराएंगे। 20 जून को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed