फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   New district jail will be built with 75 crores

Bhadohi News: 75 करोड़ से बनेगा नया जिला कारागार

Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
New district jail will be built with 75 crores
ज्ञानपुर। भदोही के मूंसीलाटपुर में प्रस्तावित अत्याधुनिक जिला कारागार निर्माण की योजना धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। एक हजार बंदियों के लिए बनने वाले जिला कारागार पर करीब 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 60 एकड़ में बनने वाले कारागार की अब तक 90 फीसदी जमीन अधिग्रहित हो चुकी है। सबकुछ ठीक रहा तो दो से तीन महीने में निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप अंग्रेजी हुकूमत के समय बने उप कारागार को कुछ साल जिला कारागार का दर्जा दिया गया, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ी। जिससे 114 बंदियों की क्षमता वाले इस कारागार में 400 से अधिक बंदी रहते हैं। वैसे तो जिला कारागार निर्माण की कवायद एक दशक से चल रही है। चार साल पहले उस समय तेजी आई जब बंदियों की अधिक संख्या के मद्देनजर तत्कालीन जिलाधिकारी और डिप्टी जेलर ने जोर लगाया। पर्याप्त जमीन की उपलब्धता को देखते मूंसीलाटपुर में कारागार निर्माण का निर्णय लिया गया। नवंबर 2019 में तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की 38.5 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी थी। जमीन पर्याप्त न होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर बाद में किसानों से जमीन ली जाने लगी। 2020 और 2021 में कोरोना के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन 2022 में परियोजना ने रफ्तार पकड़ी। अब तक 60 एकड़ में 50 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर ली गई है। किसानों से रजिस्ट्री कराने के बाद उनको सर्किल रेट के हिसाब से पैसा दिया जा चुका है।
विज्ञापन

75 से 80 करोड़ से मूंसीलाटपुर में एक हजार बंदियों के लिए जिला कारागार का निर्माण होगा। 60 एकड़ में 50 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। कारागार परिसर में ही 100 बंदियों का आवास भी बनेगा। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी रहेगी।- राजेश वर्मा, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed