फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   New Delhi-Varanasi KV Express remained cancelled.

Bhadohi News: निरस्त रही नई दिल्ली-वाराणसी केवी एक्सप्रेस

Fri, 05 Jan 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
New Delhi-Varanasi KV Express remained cancelled.
भदोही। शीतलहर के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं, लेकिन इस बीच जिन्हें रेल यात्रा करनी है। उनके लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से वाराणसी को आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं अन्य कई ट्रेनें एक घंटे से लेकर तीन घंटे तक देरी से चलीं। ट्रेनों के देरी से चलने से रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भदोही स्टेशन अधिकारियों के अनुसार हर वर्ष इस मौसम में ऐसी ही स्थिति होती है। इसी क्रम में आज ट्रेन नंबर 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा अमृतसर से हावड़ा को जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस 1.25 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र के अनुसार दूसरी ट्रेनों में जोधपुर से वाराणसी को जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस 2.10 घंटे, ग्वालियर से चलकर वाराणसी को जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 1.10 घंटे, जम्मूतवी से चल कर पटना को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 2.25 घंटे, हावड़ा से चलकर अमृतसर को जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस तीन घंटे तथा एलटीटी से बलिया को जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस 1.35 घंटे देरी से चल रही थी। कुछ ट्रेनें जहां भदोही आकर जा चुकी थी तो कई अभी भदोही नहीं पहुंची थीं। ट्रेनों की स्थिति लगातार ऐसे ही बने रहने से रेलयात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed