फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   nephew drowned in Ganga before uncle wedding in Bhadohi

दर्दनाक हादसा: चाचा के शादी की चल रही थी तैयारी, गंगा में नहाते समय डूब गया भतीजा; मातम में बदली खुशियां

Mon, 02 Jun 2025 05:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Jun 2025 05:25 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। नदी में नहाने के लिए गया युवक डूब गया। लापता होने पर एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर तलाश में जुटे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
nephew drowned in Ganga before uncle wedding in Bhadohi
गंगा में लापता युवक की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरा शुक्लान गांव में एक युवक गंगा में डूब गया। नहाते हुए गहरे पानी में गए युवक की स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है। हैरान करने वाली बात है कि सोमवार को ही उसके चाचा की बारात जानी थी। ऐसे में युवक के लापता होने से खुशियां मातम में बदल गई। 

विज्ञापन


ये है मामला
गांव निवासी शुभम यादव (28) पुत्र रामजीत यादव उर्फ बड़कू के चाचा की सोमवार को शादी थी। घर में खुशियों का माहौल था। पूरा परिवार रिश्तेदारों से भरा हुआ था। इस बीच शुभम अपने दो दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया। बताया जा रहा है कि उसके दोनों दोस्त घाट किनारे बैठ गए और मोबाइल चलाने लगे। वहीं शुभम गंगा में नहाने लगा।
विज्ञापन


 इसे भी पढ़ें; UP: काशी में एक साथ दिखेंगे सचिन तेंदुलकर, विराट, रोनाल्डो, मेसी और ललित; इस दिन होगा खास आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में पानी कम होने के कारण वह पैदल ही गंगा को पार करने लगा। उस पार जाने के बाद वह वापस लौट रहा था। इस बीच वह लापता हो गया। जब दोनों साथियों ने शुभम को पानी में नहीं देखा तो वे घबरा गए और भागते हुए घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

घटना की जानकारी होते ही बॉर्डर होने के कारण भदोही और मिर्जापुर दोनों जनपदों की पुलिस टीम पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया। पुलिस ने एनडीआरएफ को इसकी जानकारी दी। एनडीआरएफ की टीम तलाश में लगी है। इधर घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed