फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Neither the parking system nor the vehicle stand in the city, often jammed

शहर में न पार्किंग की व्यवस्था न तो वाहन स्टैंड, लगता है अक्सर जाम

Thu, 14 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Neither the parking system nor the vehicle stand in the city, often jammed
कालीन नगरी के सात नगर निकायों में न तो पार्किंग है और न ही वाहन स्टैंड की व्यवस्था। इससे रोजाना प्रमुख स्थानों पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। वाहनों की दिनोंदिन बढ़ती संख्या के बाद भी पार्किंग का इंतजाम नहीं किया गया। इससे सड़क ही पार्किंग स्थल बन जाती है। बेतरतीब पार्किंग से हर तरफ जाम की नौबत पैदा हो जाती है। अतिक्रमण भी जाम की बड़ी वजह। स्थानीय बाजारों की कौन कहे सिक्सलेन हाईवे की सर्विस लेन भी अतिक्रमण की जद में है।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज और पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, सुरियावां और नई बाजार शामिल हैं। 546 ग्राम पंचायतों से हर रोज बड़ी संख्या में लोग प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। साल दर साल 10 से 20 हजार वाहन भी बढ़ रहे हैं। नगरों में वाहनों की पार्किंग के लिए कोई स्थान निश्चित नहीं है। जिसे जहां जगह मिली, वहीं वाहन खड़ा कर देता है। अव्यवस्थित पार्किंग के चलते प्रमुख मार्गों पर यातायात अवरुद्ध हो जाता है। यही नहीं राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञानपुर नगर के हरिहरनाथ मंदिर, डाक घर, पुरानी बाजार, गोपीगंज नगर में मिर्जापुर रोड तिराहा, काली देवी मोहाल, पड़ाव, गोपीगंज कोतवाली के सामने बड़ा चौराहा, जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग, वहिदानगर, भदोही नगर में अजीमुल्ला चौराहा, पकरी तिराहा, स्टेशन रोड के आस-पास के इलाकों में वाहनों के गलत पार्किंग से पूरा दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed