{"_id":"5f1c6b688ebc3e636b75cbac","slug":"nazir-the-school-waived-composite-fees-bhadohi-news-vns537890394","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीर: विद्यालय ने माफ कर दी कंपोजिट फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीर: विद्यालय ने माफ कर दी कंपोजिट फीस
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में चौतरफा बढ़े आर्थिक दबाव के बीच जिले के एक प्रतिष्ठित सीबीएसई स्कूल ने अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। विद्यालय ने छात्र-छात्राओं की ट्यूशन फीस को छोड़कर अन्य सभी तरह के शुल्क को माफ कर दिया है। इससे वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की फीस घटकर लगभग आधी हो गई है। विद्यालय के इस कदम से वहां पढ़ने वाले नर्सरी से 12वीं तक के 1400 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को राहत मिली है।
कोरोना संक्रमण काल में व्यावसायिक गतिविधियों को झटका लगने के बाद जिस तरह आम आदमी गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, उसी तरह निजी क्षेत्र के स्कूल भी आर्थिक मुश्किलें झेलने को मजबूर हैं। यही वजह है कि लॉकडाउन के साथ ही विद्यालय बंद होने के बाद बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई तो शुरू हो गई, लेकिन विद्यालयों को अपेक्षाकृत फीस नहीं मिल पाई। इससे शिक्षकों और कर्मचारियों को तनख्वाह देने में विद्यालय प्रबंधनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मगर, भदोही नगर स्थित ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल ने इस समस्या के समाधान के लिए बीच का रास्ता निकालकर अन्य विद्यालयों के लिए नजीर पेश की है। विद्यालय ने ट्यूशन फीस के अलावा अन्य सभी तरह के शुल्क (कंपोजिट फी) को माफ कर दिया। इससे अगर किसी बच्चे की महीने की फीस दो हजार रुपये हुआ करती थी तो वह घटकर 950 रुपये के आसपास हो गई। विद्यालय प्रबंधन के फीस घटाने का निर्देश जारी करते ही तीन-चार दिन के अंदर लक्ष्य से अधिक फीस विद्यालय के खाते में जमा हो गई। विद्यालय के प्रिंसिपल श्रीराम सिंह ने कहा कि चूंकि इस समय सभी को पैसे की तंगी झेलनी पड़ रही है। इसलिए विद्यालय ने अभिभावकों से केवल ट्यूशन फीस लेने का निर्णय लिया है। लैब, स्मार्ट क्लास, बिजली, बिल्डिंग और अन्य सभी मदों में ली जाने वाली कंपोजिट फीस को माफ कर दिया गया है। यह निर्णय विद्यालय ने खुद के स्तर पर लिया है।