फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   navratra durga pooja

देवी मां की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालू

Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
navratra durga pooja
भदोही। ज्यों ज्यों नवमी नजदीक आती जा रही है त्यों त्यों नगर की रौनक बढ़ती जा रही है। नवरात्र की सप्तमी को आलम यह था कि पूजा पंडाल दर्शनार्थियों की भीड़ से ठसाठस भरे रहे। कहीं भक्त झूम रहे थे तो कहीं लोग माता की आरती में लीन थे। जगह जगह पंडालों में बज रहे देवी मां के गीतों से शनिवार की शाम ऐसा समा बांधा कि भक्त जयजयकारे करने से नहीं चूक रहे थे।
विज्ञापन

सप्तमी को भक्तों ने मां भगवती के सातवें स्वरूप कालरात्रि की विधि विधान से पूजन अर्चन कर मां के आगे शीस झुकाए। पंडालों और मां के दर्शन के लिए शहर का मेनरोड और स्टेशन रोड प्रसिद्ध है। यहां केवल शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग दर्शन पूजन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेनरोड से लेकर मर्यादपट्टी तक विभिन्न पूजा पंडाल दिव्य प्रकाश से जगमग हैं। मुख्य मार्गों से निकल कर शहर के सभी मोहल्लों में पंडाल में भी भीड़ भाड़ हो रही है। गोलामंडी, रजपूरा, चौरी रोड, अयोध्यापूरी, मुल्ला तालाब, मिडिल स्कूल, भदोही रेलवे स्टेशन, मर्यादपट्टी, आनंद नगर, ज्ञानपुर रोड, रेवड़ापरसपुर, दरोपुर, मदारीपुर आदि में पूजा समिति के लोग श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं। शाम को 6 बजे से भक्तों का रेला घरों से निकल रहा है तो यह क्रम देर रात तक चल रहा है। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बज रहे देवी गीतों से वातावरण देवीमय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed