फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Navodaya Entrance Exam in Navodaya Entrance Exam

नवोदय प्रवेश परीक्षा: 135 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित

Sat, 08 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Entrance Exam in Navodaya Entrance Exam
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा शनिवार को दो केंद्रों पर गहमागहमी के बीच संपन्न हो गई। तीन सीटों के लिए पंजीकृत 687 परीक्षार्थियों में 135 गैरहाजिर रहे। अब एक सीट के लिए 184 दावेदारों के बीच मुकाबला है। जिसकी मेरिट बेहतर होगी, वही नौवीं कक्षा में प्रवेश पास सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 से 12.30 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और जवाहर नवोदय विद्यालय पर सुबह आठ बजे से ही अभिभावक संग छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे थे। देेखते ही देखते परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुट गए। तय समय पर शुरू हुई परीक्षा दोपहर बाद संपन्न हो गई। इस दौरान निगरानी के लिए नामित अधिकारियों की टीम केंद्रों पर चक्रमण करती रही। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस के जवान परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए थे। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएम सिंह ने बताया कि नौवीं कक्षा में रिक्त तीन सीटों के लिए 687 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 552 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। बताते चलें कि जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं चलती हैं। किन्हीं कारणों से आठवीं के बाद छात्रों के चले जाने से रिक्त हुईं सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed