फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   navaratri, decorated temples

नवरात्र आज से, सज गए मंदिर 

Sat, 01 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
navaratri, decorated temples
नवरात्र की पूर्व संध्या पर ज्ञानपुर में खरीदारी करतीं महिलाएं।
देवी आराधना का पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र शनिवार से आरंभ हो रहा है। पर्व की तैयारियों को कालीन नगरी में तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में 430 स्थानों पर पंडाल बनाकर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार शाम तक तमाम पंडालों में जगत जननी की प्रतिमाएं पहुंच गईं।
विज्ञापन


आदिशक्ति दुर्गा की उपासना का नौ दिनी पर्व शारदीय नवरात्र को लेकर जिले का चप्पा-चप्पा भक्तिभाव में लीन नजर आ रहा है। देवी मंदिरों को जहां रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है, वहीं घरों में कलश स्थापित कर नौ दिन तक देवी अनुष्ठान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार नवरात्र दस दिनों का होगा। द्वितीया की तिथि दो दिनों की रहेगी। इसको लेकर व्रत करने वाले लोगों में थोड़ा असमंजस देखा गया। हालांकि पंचांग के जानकारों ने दस दिन का नवरात्र बताकर उनका असमंजस दूर किया।
विज्ञापन


उधर दुर्गापूजा और मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पंडालों में पूजा संपन्न कराने से लेकर मूर्ति विसर्जन तक का रोडमैप तैयार कर लिया है। पुलिस कप्तान डॉ. अरविंद भूषण पांडेय के मुताबिक जिले में इस बार 430 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा की जा रही है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कुछ संवेदनशील पूजास्थल और रास्ते चिह्नित किए गए हैं, जहां सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। माहौल बिगाड़ने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed