फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   National President will compromise on seats in UP

Bhadohi News: यूपी में सीटों पर समझौता राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे

Mon, 05 Feb 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
National President will compromise on seats in UP
ऊंज/कौलापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यूपी में कांग्रेस से सीटों का समझौता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। रविवार कोऊंज सीमा पर बातचीत में उन्होंने कहा कि एक-एक लोकसभा पर पार्टी की जीत के लिए बूथ को मजबूत किया जा रहा है। एनडीए गठबंधन को हराकर पीडीए सत्ता से बेदखल करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। विकास की बजाए भाजपा जाति और धर्म की राजनीति कर रही है। राम के नाम पर अब भाजपा को वोट नहीं मिलेगा। हमने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को तैनात कर दिया है। मिर्जापुर जाते समय जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में उनका कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। यशवंत सिंह दरोगा, रोहित तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, कमला महतो, कमलेश यादव, करिया पाल, मंटू सिंह, राकेश, संदीप आदि रहे। जंगीगंज में कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नंदलाल मौर्य, गिरजा शंकर मौर्य, सीताराम यादव, शिवपूजन, अब्दुल मजीद, संतलाल यादव आदि रहे। गोपीगंज, वहिदा मोड़, मर्मापुर रोड, काली मंदिर, ककराही, जगन्नाथपुर,चंद्रपुरा, खेतलपुर, नरऊर बॉर्डर तक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डॉ. जेएस बिंद, अजीत सिंह क्षत्रिय, आरिफ सिद्दिकी, राम किशोर बिंद, रामधनी यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed