फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   National President of Samajwadi Yuvjan Sabha

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Mon, 04 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
National President of Samajwadi Yuvjan Sabha
भदोही। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा प्रभारी विकास यादव रविवार को भदोही पहुंचे। सोमवार को वे पार्टी की विधान सभा वार समीक्षा बैठक करेंगे। भदोही पहुंचने पर स्टेशन रोड स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस बीच रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पकरी स्थित फूलन देवी तिराहे पर स्व.सांसद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने फूलन को वीरांगना बताते हुए कहा कि स्व.फूलन देवी ने दबे कुचलों, गरीब, बेसहारा लोगों को जगाने का काम किया। उन्होंने आज की महिलाओं को यही सीख दी कि जुल्म और अत्याचार सहना भी एक प्रकार से जुल्म है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा सरकार में किसान, गृहिणी, व्यापारी, छात्र, नौजवान सब परेशान हैं। समय आ गया है कि सभी गरीब मिल कर इन्हें सत्ता से बेदखल करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास, पूर्व पालिकाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, हाजी अब्दुल रब, अल्ताफ हुसैन, हसनैन अंसारी, हृदय प्रजापति, अनिल सिंह, अंजनी सरोज, बिंदु सरोज, मनोज कनौजिया, राधेश्याम गौड़, सरिता गौड़, सुभाष चंद्र यादव, कमलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed