फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kaikeyi demanded exile for Rama; King Dasharatha lost his life in the anguish of separation.

Bhadohi News: कैकेयी ने मांगा राम को वनवास, वियोग में राजा दशरथ के निकले प्राण

Mon, 26 Oct 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kaikeyi demanded exile for Rama; King Dasharatha lost his life in the anguish of separation.
बाबूसराय रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
बाबूसराय। श्री नारायण रामलीला समिति बाबूसराय में शनिवार की रात रामलीला का आयोजन किया। इसमें राम वन गमन और दशरथ मरण प्रसंग का मंचन किया गया। भगवान राम के वन जाने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। राजा दशरथ के वचन निभाने के लिए राम ने 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। माता सीता और भाई लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने को तैयार हुए। राम, सीता और लक्ष्मण के वन जाने से श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पुत्र वियोग में राजा दशरथ की व्यथा और उनके प्राण त्यागने का प्रसंग भावुक कर गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। राम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला के माध्यम से लोगों को धार्मिक, सांस्कृतिक का संदेश दिया जा रहा है। यह संदेश मर्यादा, त्याग और माता-पिता के प्रति कर्तव्य का है। मौके पर अनेश सिंह, मोहन, सुरेश, कैलाश, नवीन, विशाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed