फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   National General Secretary of Sayus groped the pulse of the workers

सयुस के राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज

Fri, 27 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
National General Secretary of Sayus groped the pulse of the workers
सपा के जिला कार्यालय पर सयुस के राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश यादव। संवाद - फोटो : BHADOHI
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश यादव ने शुक्रवार को जिले के सपा कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सयुस के राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में अराजकता, अत्याचार, जुर्म और बलात्कार जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में रहे इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए समाजवादी युवाओं को ही आगे आना होगा। लोकतंत्र की हत्या को रोकने व मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए यदि सपा कार्यकर्ताओं को मुकदमा और जेल का दंश झेलना पड़ा तो वह इसको झेलें। बुजुर्ग समाजवादियों ने कई बार समाजवादी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाया है। इसलिए आज युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि उनसे आशीर्वाद लेकर बूथ पर चुनाव लड़े। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव, जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बाबा बिंद, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजीत यादव, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष लवकुश यादव, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, जसवन्त यादव, संतोष यादव रमेश चंद्र यादव, प्रदीप वियोगी, धर्मेंद्र जिज्ञासु, धीरज मिश्रा, गोरख पाण्डेय व मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पप्पू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed