{"_id":"68ed4c6e7493dc02fd0cc064","slug":"naradas-delusion-and-tadkas-killing-are-enacted-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-133211-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नारद मोह और ताड़का वध की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नारद मोह और ताड़का वध की लीला का मंचन
विज्ञापन
चौरी के लठिया में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : samvad
श्री शिव रामलीला समिति की तरफ से रविवार को लठियां गांव में नौ दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन नारद मोह, राम जन्म, ताड़का वध का मंचन कलाकारों ने किया। भगवान श्री राम के प्रकट होते ही पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा।
अयोध्या के राजा दशरथ को चौथापन आने के बाद भी कोई संतान नहीं हुई। उन्हें अपने बाद राज्य चलाने की चिंता थी। गुरु वशिष्ठ ने सलाह दी कि पुत्रेष्टि यज्ञ करने से चार संतान की प्राप्ति होगी। राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ सकुशल सम्पन्न हुआ।
राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न का जन्म हुआ। ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ को राक्षस नष्ट कर देते थे। यज्ञ की रक्षा के लिए राम व लक्ष्मण को दशरथ से मांगकर ऋषि विश्वामित्र वन को चल दिए।
विज्ञापन
यज्ञ को तड़का नामक राक्षसी नष्ट करने लगती है तो राम उसका वध कर देते हैं। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण राम मय हो गया। व्यास गद्दी की जिम्मेदारी राजेश पांडेय, विनोद बावरा ने संभाली। मौके पर डॉ. निशीष त्रिपाठी, धनीशंकर यादव, राकेश शुक्ला, भोले तिवारी, भास्कर तिवारी, जितेंद्र तिवारी, दिलीप तिवारी, गुडडू शर्मा आदि मौजूद रहे।