फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Name of seven thousand children will be registered on Prerna portal

सात हजार बच्चों का प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा नाम

Sat, 10 Sep 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Name of seven thousand children will be registered on Prerna portal
ज्ञानपुर। आंगनबाड़ी बाल वाटिका में पढ़ने वाले पांच और छह साल के बच्चों का रिकार्ड भी प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। परिषदीय स्कूलों की बाल वाटिका में पढ़ने वाले बच्चों का रिकार्ड 15 सितंबर तक हर हाल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। जिले के छह ब्लॉकों और सात नगर निकायों में 1492 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें 350 के पास ही खुद का अपना भवन है। इसके अलावा 747 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में संचालित है। स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को निपुण भारत अभियान के तहत अपडेट किया जा रहा है। इसलिए ऐसे केंद्रो में बाल वाटिका बनाई जा रही है। निपुण भारत मिशन के तहत विशेष शिक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर बाल वाटिका में पढ़ने वाले पांच से छह साल के करीब सात हजार बच्चों का नाम प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जिसे हर हाल में 15 सितंबर तक पूर्ण करना होगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों का नाम दर्ज होने से कक्षा एक में उन्हें प्रवेश में दिक्कत नहीं होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रेरणा पोर्टल पर पांच और छह साल के बच्चों का नाम दर्ज होने से पहली कक्षा में उन्हें सीधे प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed