फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Namami Gange scheme will take wings from 3.40 crores

3.40 करोड़ से नमामि गंगे योजना को लगेगा पंख

Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Namami Gange scheme will take wings from 3.40 crores
बजट के अभाव में करीब एक साल से कच्छप गति से चल रही नमामि गंगे योजना को तीन करोड़ 40 लाख रुपये से पंख लगेंगे। पांच हजार से अधिक किसान अनुदानित उपकरण, बीज आदि की खरीदारी करेंगे। गंगा से सटे 47 गांवों में 4700 हेक्टेयर में जैविक खेती की जा रही है।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आधुनिक बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, लेकिन गेहूं, धान सहित अन्य फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए ज्यादातर किसान रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का अधिक इस्तेमाल करते हैं। बारिश में पानी के साथ रासायनिक खाद और कीटनाशक गंगा में पहुंचकर जलीय जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में प्रदूषण को रोकने के लिए ही नमामि गंगे योजना के तहत गंगा से सटे 47 गांवों में जैविक खेती कराई जा रही है। करीब एक साल से बजट के अभाव में योजना से जुड़े कामकाज कच्छप गति से चल रहे थे। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि तीन करोड़ 40 लाख की स्वीकृति मिल गई है। करीब पांच हजार से अधिक किसानों को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

--
अब 100 हेक्टेयर में होगी बागवानी
गंगा को निर्मल करने की मुहिम में अब उद्यान विभाग बागवानी कराएगा। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा के तटवर्ती गांवों के औद्यानिक विकास के लिए 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बागवानी कराने की तैयारी में जुट गया है। बागवानी करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर की बागवानी पर आने वाली कुल लागत 2.36 लाख रुपये की 50 फीसद धनराशि यानी कुल 1.8 लाख रुपये अनुदान मिलेगा। इसमें आम, अमरूद, बेल, बेर, आंवला और कागदी नींबू के कलमी पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इस गांवों में होगी जैविक खेती और बागवानी
डीघ ब्लॉक के बारीपुर उपरवार, बेरासपुर उपरवार, बेरवां पहाड़पुर, भभौरी, बिहरोजपुर, छेछुआं उपरवार, दीनापट्टी उपरवार, धनतुलसी, दुगुना, फुलवरिया, गोपालपुर, गुलौरी, हरिरामपुर, इब्राहिमपुर, इटहरा, कलिक मवैया, केदारपुर, खेमापुर, मवैयाथानसिंह, नगरदह, नारेपार, ओझापुर, पुरवां, सेमराध व तुलसीकला में जैविक खेती और बागवानी होगी। औराई ब्लॉक के भवानीपुर उपरवार, चकनिरंजन, डेरवां, द्वारिकापुर, इटवा, जहंगीराबाद, कठारी, मूलापुर, रामपुर, सहसेपुर हरचारपट्टी, उमापुर, बर्जीकला, अमिलौर, अरई उपरवार एनवारपुर, बहपुरा, बनकट, बिट्ठलपुर गांव में योजना में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed