फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nala construction created a hindrance in smooth traffic, ambulance stuck

नाला निर्माण सुचारु यातायात में बना रोड़ा, फंसी एंबुलेंस

Sat, 25 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nala construction created a hindrance in smooth traffic, ambulance stuck
जलनिकासी की व्यवस्था के लिए चल रहा नाला निर्माण शुक्रवार को परेशानी का सबब बन गया। राजापार्क के समीप पूरे दिन वाहन जाम में फंसते रहे। कई बार गंभीर रूप से बीमार लोगों को अन्यत्र ले जाने वाले एंबुलेंस भी जाम में फंस गए। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राजा पार्क के समीप ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर नाला निर्माण के लिए सड़क खोदकर जेसीबी मशीन से पाइप डाली जा रही है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग से हमेशा गोपीगंज, भदोही, मुख्यालय तक जाने वालों का आना जाना लगा रहता है। वहीं राजा पार्क के समीप जिला अस्पताल में काफी संख्या में मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। शुक्रवार को जेसीबी मशीन के माध्यम से पाइप डाले जाने की वजह से काफी देर तक जाम लगा रहा। एंबुलेस हार्न बजाता रहा, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जाम का खामियाजा उधर से गुजरने वाले मरीजों के अलावा अन्य लोगों को भी करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन का कहना है कि कार्यदायी संस्था को रात में काम करने को कहा गया है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed