{"_id":"668ef67bc338c145dc09ff48","slug":"naibazar-congress-candidate-shamshir-won-the-councilor-by-election-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-114127-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नईबाजार: कांग्रेस प्रत्याशी शमशीर ने जीता सभासद उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नईबाजार: कांग्रेस प्रत्याशी शमशीर ने जीता सभासद उपचुनाव
विज्ञापन
भदोही। नगर पंचायत नईबाजार के वार्ड संख्या 10 अंबेडकर नगर में हुए सभासद उपचुनाव का कांग्रेस की झोली में गया है। बुधवार को भदोही तहसील में हुए मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी शमशीर अहमद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल मोबीन अहमद को 107 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी के 261 मतों के मुकाबले मोबीन को 154 मत मिले। सभासद समसुद्दीन अंसारी के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी।
नई बाजार के वार्ड नंबर 10 के सभासद पद पर हुए उप चुनाव में कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। नगर के मदरसा फैजूल उलूम में बने मतदान केंद्र पर 8 जुलाई को मतदान हुआ था। जिसमें कुल 1089 मतदाताओं में से 662 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
बुधवार को कड़ी सुरक्षा में तहसील सभागार में मतों की गणना हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी शमशीर अहमद अंसारी को 261 मत मिलें। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी मोबीन अहमद 154 वोट पाएं। 118 मत के साथ एहसान अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। शमीम मंसूरी को 68, मुश्ताक अहमद को 41, सुहैल हाशमी को 9 और शाहनवाज अंसारी को 7 मत मिले। 4 मत को अवैध घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशी शमशीर अहमद अंसारी गत वर्ष नगर पंचायत चुनाव में लड़े थे और दिवंगत सभासद शमसुद्दीन से महज 8 वोटों से हार गए थे। मतगणना के बाद शमशीर अहमद अंसारी को जीत का प्रमाण पत्र मिलने के समय कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। उनके चुनाव जीतने पर समर्थकों और कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र दुबे राजन, पूर्व प्रदेश सचिव वसीम अंसारी व नाजिम अली सहित अन्य नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।