{"_id":"67a262e446b4abada40dca1b","slug":"nai-bazar-foundation-stone-of-underground-drain-to-be-built-with-rs-3125-lakhs-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-122015-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नई बाजार ः 31.25 लाख से बनने वाले भूमिगत नाला का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नई बाजार ः 31.25 लाख से बनने वाले भूमिगत नाला का शिलान्यास
विज्ञापन
नईबाजार नगर पंचायत के वार्ड-5 लोहिया नगर और सटे वार्डों को जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सोनकर के प्रतिनिधि लालता सोनकर ने मंगलवार को फावड़ा चलाकर 31.25 लाख की लागत से भूमिगत सीवर बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि शहर की मुख्य समस्याओं का संज्ञान लिया जा रहा है। नगर में जलनिकासी व्यवस्था वर्षों से बदहाल थी। जिसे सुधार के अब गंभीर प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में जलनिकासी समस्या के निदान के लिए कृष्णा पब्लिक स्कूल से लेकर संग्राम के खेत तक अंडर ग्राउंड सीवर पाइप बिछाए जाने का कार्य का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से वार्ड नंबर 5 और इससे सटे वार्डों की जलनिकासी की समस्या दूर होगी। चेयरमैन प्रतिनिधि ने अंडर ग्राउंड सीवर निर्माण में 600 एमएम पाइप डाला जा रहा है। जिस पर कुल 31.25 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
शिलान्यास के मौके पर बीडा के अवर अभियंता आदित्य यादव, वार्ड सभासद प्रभावति देवी, परमानंद मौर्य, लिपिक अमित सिंह, सभासद सुरेश मिश्रा व हसनैन अंसारी, द्वारिका यादव आदि रहे।