{"_id":"6760439f1eac190852003ee2","slug":"nadeem-javed-said-bulldozer-culture-is-being-created-by-disregarding-the-constitution-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : नदीम जावेद बोले ; संविधान की अवहेलना कर पैदा कर रहे बुलडोजर संस्कृति, लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : नदीम जावेद बोले ; संविधान की अवहेलना कर पैदा कर रहे बुलडोजर संस्कृति, लिया तैयारियों का जायजा
Mon, 16 Dec 2024 08:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:44 PM IST
सार
नदीम जावेद विधानसभा घेराव की तैयारियों का जायजा लेने भदोही पहुंचे थे और इस दौरान इन्होंने कार्यकर्ताओं को चार्ज किया। कहा कि बुलडोजर संस्कृति संविधान की अवहेलना पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस नेता नदीम जावेद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कांग्रेस पर्यवेक्षक पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। संविधान की अवहेलना कर बुलडोजर संस्कृति पैदा की जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से कमजोर कर अध्यक्षीय लोकतंत्र स्थापित करने की साजिश की जा रही है, जो किसी भी वर्ग के लिए हितकर नहीं है।
विज्ञापन
वे आगामी 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव की तैयारी की जानकारी लेने सोमवार को जिले में आए थे। उन्होंने नगर स्थित चित्रांगन लॉन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और अधिकाधिक संख्या में घेराव कार्यक्रम में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस नेतृत्व पूर्व की तरह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है। मौके पर प्रदेश महासचिव मनींद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, सुरेश चंद्र मिश्र, वसीम अंसारी, संजू कन्नौजिया, दीनानाथ दूबे, हसनैन अंसारी, मुशीर इकबाल, सुरेश उपाध्याय आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन और संचालन महासचिव मृत्युंजय पांडेय ने किया।
विज्ञापन