{"_id":"57a7a0dd4f1c1ba8672baddf","slug":"my-hats-off-to-madine-say","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मदीने वाले से मेरा सलाम कहना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मदीने वाले से मेरा सलाम कहना’
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 08 Aug 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद से रविवार को 11 हजयात्री मुकद्दस हजयात्रा पर रवाना हुए। सुबह बाबतपुर रवाना होने से पहले उनके दरवाजे पर उनसे मिलने वालों की भीड़ लगी रही। इस दौरान हजयात्रियों से मिलने वाले हर शक्स के चेहरे को देखकर मदीने वालों से मेरा सलाम कहना ,की पंक्तियां बरबस ताजा हो आ रही थीं। हर कोई उनसे मुसाफा (हाथ मिलाना) कर गले मिलते हुए हरम शरीफ में दुआ की दरख्वास्त कर रहा था। यहां से रवाना होने के दौरान बहुतो की आंखे भर आ रही थी।
रविवार को खमरिया से जलालुद्दीन उनकी अहलिया, अब्दुल अहद व उनकी अहलिया और हिदायतुल्लाह, खमरिया से ही अहमदीन अंसारी व उनकी अहलिया, मोइनपुर से फजलुर्रहमान व उनकी अहलिया, काजीपुर से इस्तीयाक अंसारी और उनकी अहलिया आज सुबह अपनी निजी वाहनों से बाबतपुर के लिए रवाना हो गए।
उन्हें रवाना करने के लिए सुबह से ही लोग पहुंच रहे थे। हजयात्री अपने अपने घरों से चल कर पैदल काफी दूर तक आए ताकि जाते जाते अधिक से अधिक लोगों से मुलाकात कर सकें। हज कमेटी के जिला हज ट्रेनर हाजी आजाद खां ने बताया कि आज जनपद से कुल 11 लोग रवाना हुए। उनकी फ्लाइट दोपहर 2.30 बजे की थी।