फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Muzaffarnagar beat Azamgarh in the opening match

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

Sat, 08 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar beat Azamgarh in the opening match
भदोही में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते ज - फोटो : BHADOHI
भदोही। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में शुक्रवार की शाम अभयनपुर मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में मुजफ्फनगर ने आजमगढ़ को 32-13 से हरा दिया। दूसरा मैच गाजियाबाद और जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें बारिश से व्यवधान पड़ गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सायं 5.30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक व्यायाम भी हो जाता है और सौहार्द भी बना रहता है। संयोजक अंतेश मिश्रा ने बताया कि भदोही जिले का यह सबसे बड़ा कबड्डी प्रतियोगिता है। इसमें प्रदेश भर से 16 सबसे अच्छी टीमों को भाग लेने का अवसर दिया जाता है। इस बार की प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, सहारनपुर, गदौतमबुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, फैजाबाद, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, प्रयागराज को अवसर मिला है। आयोजकों ने बताया कि अब शनिवार को सुबह प्रतियोगिता के बाकी मैच खेले जाएंगे। फाइनल रविवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में एसोसिएशन के सचिव जयशंकर पांडेय के अलावा कमलेश पटेल, विपिन दूबे, आलोक मिश्रा, शिवम सिंह, शीतला प्रसाद पटेल का खासा सहयोग रहा।

राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए अभयनपुर में तैयार मैदान जिसमे बारिश से व्यवधान हुआ है

राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए अभयनपुर में तैयार मैदान जिसमे बारिश से व्यवधान हुआ है- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed