फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Music lab will be built in Kasturba School

Bhadohi News: कस्तूरबा स्कूल में बनाया जाएगा म्यूजिक लैब

Mon, 14 Jul 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Music lab will be built in Kasturba School
ज्ञानपुर। जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अब लोक संगीत की कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए म्यूजिक लैब स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए निदेशालय से बजट स्वीकृत करते हुए हर विद्यालय के लिए 75-75 हजार रुपये जारी किया गया है। इससे संगीत से जुड़े वाद्ययंत्र खरीदे जाएंगे। जिले के छह ब्लॉकों में पांच कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं। इसमें करीब 500 छात्राएं पढ़ती हैं। कस्तूरबा विद्यालयों की व्यवस्थाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।
स्मार्ट क्लास संचालन से लेकर अन्य सुविधाएं छात्राओं को मुहैया कराई जा रही हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त शिक्षा दिए जाने के साथ ही आवास की भी सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को संगीत सीखने के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं थी। अब उनको संगीत कला सीखने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। यह कवायद समावेशी शिक्षा के तहत छात्राओं के पढ़ाई के तनाव को कम करने और दैनिक जीवन में लोक संगीत का रस घोलने के तहत की जा रही है। महानिदेशक कंचन वर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा है कि सामग्री खरीदने के लिए जिलास्तर पर सीडीओ की अध्यक्षता बनाई जाएगी। उपकरणों के सत्यापन के लिए बीएसए की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति गठित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed