फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Murder in bhadohi Friend had evil intentions towards his sister killed him case solved in 36 hours

UP: बहन पर गंदी नजर रखता था दोस्त, ईंटर से सिर कूंच कर मार डाला; पेंटर हत्याकाड का 36 घंटे में पर्दाफाश

Wed, 07 May 2025 07:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 07 May 2025 07:31 PM IST
सार

यूपी के भदोही में बीते सोमवार की रात एक पेंटर की हत्या की गई थी। उसका सिर ईंट से कूंच दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मामला आशनाई से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Murder in bhadohi Friend had evil intentions towards his sister killed him case solved in 36 hours
पेंटर की हत्या मामले की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Crime News: ज्ञानपुर के औराई कोतवाली के बड़ा सीउर गांव में पेंटर शिव सरोज की हत्या गांव के ही किशोर ने की थी। पेंटर द्वारा किशोर की बहन पर गंदी नजर रखने और उसके साथ गंदी हरकत किए जाने की कोशिश करने पर नाराज किशोर ने पेंटर के सिर पर ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्याकांड के 36 घंटे बाद मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन




पुलिस लाइन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पत्रकारों से रूबरू होकर घटना का पदार्फाश किया। उन्होंने बताया कि पांच मई को सेऊर गांव में शिवम सरोज पुत्र नंदलाल सरोज का शव गांव के नहर के समीप खेत में पड़ा मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू किया।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी औराई नरेश कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी श्याम बहादुर यादव और प्रभारी निरीक्षक औराई राम सरीख गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। साक्ष्य संकलन और पूछताछ की मदद से घटनास्थल की बारीकी से निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए सबूत

साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम ने घटना में शामिल एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े, जिंस, टीशर्ट और ईंट को बरामद किया। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषणा किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते चार मई की रात आठ बजे शिवम मेरे घर के बगल बांस के कोठ के पास मेरी बहन को बुलाया। मेरे घर के उत्तर-पूर्व की तरफ गेहूं के कटे खेत में बहन को लेकर गया। शक होने पर मैं भी पीछे-पीछे गया। वहां जाकर देखा तो आरोपी उसकी बहन से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। यह देख वह गुस्सा हो गया।

बताया कि वहीं पर पड़े ईंट से शिवम के सिर पर कई वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक मैं वहीं खड़ा रहा, जब वह नहीं हिला-डुला तो चला गया। गिरफ्तारी टीम में धीरेंद्र श्रीवास्तव, हरिकेश यादव, राधेश्याम कुशवाहा, बृजेश सिंह, नागेंद्र यादव, हिमांशु सिंह, प्रवेश कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed