फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Multistorey buildings will be built for policemen with Rs 10 crores

Bhadohi News: पुलिसकर्मियों के लिए 10 करोड़ से बनेंगे मल्टीस्टोरी भवन

Wed, 04 Oct 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Multistorey buildings will be built for policemen with Rs 10 crores
जिले के ज्ञानपुर और गोपीगंज थानों में तैनात पुलिस के जवानों के लिए 10 करोड़ से मल्टी स्टोरीज भवन बनेंगे। इसके लिए शासन से बजट स्वीकृत हो चुका है। गोपीगंज के सागररायपुर और ज्ञानपुर में महिला थाना संग पुलिस लाइन में भवनों के निर्माण होंगे। इसके लिए कार्यदायी संस्था भी नामित हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस की ड्यूटी करने के बाद जवानों को आवास के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। आवासों की कमी के कारण कर्मचारियों को निजी तौर पर महंगे किराये के आवास लेने पड़ते हैं। अब इससे निजात मिल जाएगी। शासन की ओर से पुलिस कर्मियों को मल्टी स्टोरीज भवन के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ज्ञानपुर और गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर लिया गया है। इसमें टाइप तीन और टाइप दो के 96 आवास शामिल हैं। अधिसंख्य पुलिसकर्मी पुलिस लाइन और कोतवाली में बने बैरकों में ही रहते थे लेकिन परिवार को लेकर कोई भी पुलिसकर्मी जिले में निवास नहीं कर पाता था। भवन बनने से ऐसे पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। ज्ञानपुर में महिला थाना परिसर की खाली पड़ी भूमि और गोपीगंज में सीखापुर के पास भूमि चिह्नित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि 10 करोड़ से ज्ञानपुर और गोपीगंज में मल्टी स्टोरीज भवन बनाए जाएंगे। शासन से इसके निर्माण के लिए एजेंसी यूपी पुलिस निगम एवं सीएनडीएस को नामित किया है। पहली किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है। शीघ्र ही आवासों का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आवास का निर्माण होने से पुलिस के जवानों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

---------------
इनसेट
साइबर और महिला थाने के लिए भेजा प्रस्ताव
ज्ञानपुर। एएसपी ने बताया कि सरपतहां स्थित पुलिस कार्यालय के समीप ही साइबर और महिला थाना भवन के निर्माण के लिए भी जमीन चिह्नित कर ली गई है। निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर दोनों भवनों को आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed